रेलवे ट्रैक बदला, ट्रेनें धीमी गति से निकाली
खतौली। गंगनहर लोहे के पुल का रेलवे ट्रैक कमजोर हो चुका है। इसे बदलने का काम प्रारंभ हो गया है। रेलवे ट्रैक को बदलने के दौरान कॉसन देकर सभी ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया। इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। रेलवे कर्मचारियों के मुताबिक मेरठ की यूएसएफडी की टीम ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में टीम ने गंगनहर लोहे के पुल का रेलवे ट्रैक कमजोर मानते हुए इसको बदलने के लिए लाल निशान लगा दिया था। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक को बदलने का काम शुरू किया। रेलवे ट्रैक को बदलने के दौरान कॉसन देकर सभी ट्रेनों को 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से निकलवाया गया। ट्रैक को बदलने के दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।