फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में 46 हजार शिवभक्तों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिन में किया 46 हजार शिवभक्तों का उपचार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान उपचार का लेखा-जोखा जारी किया है। जनपद भर में शिवभक्त बड़ी संख्या में चोटिल, घायल हुए हैं। इनमें सैकड़ों गंभीर हालत के चलते रेफर किए गए। स्वास्थ्य विभाग में 10 दिन के भीतर 46 हजार से अधिक शिवभक्तों का इलाज किया गया।
11 जुलाई से कांवड़ यात्रा का आगाज हो गया था, जो 21 जुलाई शिवरात्रि तक जारी रहा। गौमुख, हरिद्वार, ऋषिकेश से गंगाजल लेकर अपने शिवालयों की ओर बढ़ने वाले कांवड़िया बड़ी संख्या में घायल हुए हैं, जबकि प्राथमिक उपचार कराने वालों की संख्या भी हजारों में है। स्वास्थ्य विभाग ने कांवड़ियों के उपचार के लिए 40 उपकेंद्र बनाए थे। जिन पर 24 घंटे चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। पहली बार जिले में बाइक एंबुलेंस के माध्यम से भी शिवभक्तों की परेशानियों को दूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 बाइक एंबुलेंस पर स्टॉफ को तैनात कर काफी संख्या में कांवड़ियों का उपचार किया गया। जिले में करीब 46,640 शिवभक्तों के उपचार का आंकड़ा दर्ज किया गया है। जिनमें से करीब 147 कांवड़ियों को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि 1921 कांवड़ियों को बाइक एंबुलेंस के जरिये इलाज मुहैया कराया गया है। 46 हजार से अधिक कांवड़ियों को उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें