कोरोना जांच केद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
310 और कोरोना संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में तेज हो गई है। शुक्रवार को 310 और कोरोना संक्रमित मिले, जिनमें पांच साल से कम उम्र के चार बच्चे भी शामिल हैं। चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 1711 पर पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे तक संक्रमण के 310 मामले सामने आए हैं। 309 लोगों को होमआइसोलेशन में रखा गया है, जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या चार हो गई है। पांच साल से ऊपर के कुल 306 मामले मिले हैं, जबकि चार बच्चे भी संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कांटेक्स ट्रेसिंग अभियान चलाकर संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए हैं। लोगों को एहतियात बरतने के लिए जागरूक किया गया। होम आइसोलेशन में रखे गए लोगों को भी सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाईयां उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 3109 लोगों की जांच कराई है। शनिवार को लंबित रिपोर्ट आएंगी।
227 लोगों ने कोरोना को हराया
कोरोना संक्रमण को हराने वाले लोगों की तादाद भी बढ़ रही है। 227 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने बीमारी को मात दे दी है और स्वस्थ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना संक्रमण की जांच की गई। 1547 एंटीजन टेस्ट हुए हैं, जिनमें दस लोग संक्रमित मिले। इनका सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लिया गया है।