305 को रोजगार मेले में मिला रोजगार
मुजफ्फरनगर। राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य मनोज कुमार दूबे ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन विभाग के संयुुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
मेले में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा तकनीकि व गैर तकनीकि क्षेत्रों में कुल 305 बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया। अध्यक्षता आईआईए के अध्यक्ष विपुल भटनागर ने की। मेले में विशिष्ट अतिथि फैडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के रजनीश कुमार ने मेले आयोजन की प्रशंसा की। मेेले संयुक्त निदेशक आरके मिश्रा सहारनपुर मंडल, जिला सेवायोजन अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र परमहंस मौर्य, अर्थ एवं संख्याधिकारी उपस्थित रहे। रोजगार मेले में कुल 537 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें से उद्योगों द्वारा कुल 305 अभ्यर्थियों का चयन कर रोजगार के अवसर प्रदान किये गये।