फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 30 नवयुगल

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में एक दूजे के हुए 30 युगल
विज्ञापन

चरथावल। चरथावल विकास खंड क्षेत्र के गांवों के 30 युगल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फेरे लेने और निकाह की रस्म पूरी कराने के बाद एक दूजे हो गए। पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल और ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्हें शादी का प्रमाणपत्र और अनुदान की राशि के चेक सौंपे।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे के एक बैंक्वट हॉल में आयोजित सामूहिक समारोह में कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए पंजीकृत दंपितयों के विवाह संपन्न कराए गए। इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन के फेरे पुरोहित और निकाह कराने की रस्म मौलवी द्वारा कराई गई। दो मुस्लिम युगल कार्यक्रम में शिरकत की। पंडाल में शहनाइयां गूंजी और आगंतुक मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई गई। मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद उटवाल ने सभी जोड़ों को शादी के अनुदान के रूप में 35-35 हजार के चेक वितरित किए। वैवाहिक बंधन में बंधें हर दंपती को शासन द्वारा निर्धारित घरेलू सामान कुकर, डिनर सेट, पायल आदि मुहैया कराए गए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. विपिन त्यागी, बीडीओ तुलसीराम प्रजापति, एडीओ राजेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत नीरज शर्मा, तरुण त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें