फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहाना में बनेगा 30 बेड का स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना। पुरकाजी विधानसभा विधायक के प्रस्ताव पर सीएम योगी द्वारा रोहाना में 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किया गया। जिसका निर्माण कार्य शीघ्र होगा। विभाग द्वारा निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रुपये भी जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

विकास खंड चरथावल के अंतर्गत पुरकाजी विधानसभा के रोहाना में दो बेड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तारीकरण के लिए विधायक प्रमोद उंटवाल द्वारा पिछले वर्ष 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया था। जिन्होंने माह मार्च में स्वीकृत कर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश को भेज दिया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना के भवन निर्माण हेतु उतर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, को नामित किया गया। भवन निर्माण करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा।
रोहाना के साथ ही प्रदेश में सेमरा बहराइच, बड़सरा खालसा आजमगढ़, बढ़ापुर बिजनौर, चोसरा हरदोई में स्वीकृत किए गए हैं। रोहाना के दो बेड के स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के लिए कोई सुविधा नहीं है। जिससे मरीज या तो चरथावल या मुजफ्फरनगर अस्पताल जाते हैं। 30 बेड के अस्पताल बनने से क्षेत्र के मरीजों को सुविधा होगी। प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप ने बताया की जेई द्वारा पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने के लिए निरीक्षण किया जा चुका। विभाग से निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रुपये भी जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें