फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की अंतरराज्यीय सेवाएं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की अंतरराज्यीय सेवाएं बंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण उप्र परिवहन निगम की बसों का संचालन अंतरराज्यीय में बंद है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान जाने वाले सभी रोडवेज बसें बंद हो गई हैं। ऐसे में यात्रियों को रुड़की, हरिद्वार जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रोडवेज बसों का संचालन पुरकाजी तक ही हो रहा है। यहां से यात्रियों को आगे जाने के लिए ई रिक्शा आदि से उत्तराखंड बॉर्डर नारसन जाना जाता है, वहां से उन्हें रुड़की, हरिद्वार की बसें मिलती है। सीधे बसें नहीं मिलने से यात्री परेशान है। रात्रि में तो पुरकाजी तक भी बसों का संचालन नहीं हो रहा है। दिल्ली के बजाए कौशांबी तक बसें चल रही है। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि एमडी के आदेश पर फिलहाल अंतरराज्यीय सेवाएं बंद है। पुरकाजी तक ही बसों का संचालन हो रहा है। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड की सभी सेवाएं बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो की घाटा, कम बसें चल रही
मुजफ्फरनगर। अंतरराज्यीय सेवाएं बंद होने और कोराना कर्फ्यू जारी रहने से परिवहन निगम को घाटा हो रहा है, क्योंकि यात्रा भी कम ही मिल रहे हैं। बाजार बंद है, कोर्ट कचहरी, तहसील में काम नहीं हो रहा है। ऐसे में देहात से भी यात्री नहीं आ रहे है। डिपो के बेडे़ से करीब 45-50 बसों का भी संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें