28 लोग संक्रमित मिले, जिले में 1002 केस
मुजफ्फरनगर। जिले भर में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को भी 28 लोग संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 53 केस सामने आए थे। अब जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर 1002 हो गई है। इनमें से 762 मरीज ठीक भी हो चुके हैं, फिर भी एक्टिव केस 221 है, जो जनपद के लिए चिंता का विषय है।
अनलॉक दो और तीन में कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। बीते एक माह में ही जिले में चार सौ से अधिक केस सामने आ गए। शनिवार को भी 28 लोग संक्रमित मिले हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 11, मेरठ लैब की जांच में 16 और एक प्राइवेट लैब से एक मरीज समेत 28 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें गांव चांदपुर में दो, गांव अभीपुरा में एक, बुढ़ाना में सात, मीनाक्षीपुरम में एक, नई मंडी दो, गोशाला नदीरोड पर एक, उत्तरी रामपुरी में तीन, गांधीनगर में तीन, कंबलवाला बाग में एक, गंगा कैनाल कालोनी में एक, भोकरहेड़ी में एक, धंधेड़ा में एक, चरथावल में दो, मीनू पेपर मिल में एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है। इसके अलावा नौ मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें घर भेजा गया है। जनपद में अब 1002 केस हो गए हैं, जिनमें से 221 एक्टिव है तथा 762 मरीज ठीक हो चुके है।
कोविड अस्पताल में बेड फुल
मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बने कोविड अस्पताल में दो सौ बेड हैं। अब वो सभी फुल हो गए हैं, क्योंकि एक्टिव केस 221 हो गए हैं। हालांकि सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा का कहना है कि रामपुर स्थित स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में भी 70 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है, वहां मरीजों को भर्ती कराया जाएगा।