फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 260 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 260 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को भी 260 नए संक्रमित मिले है। 475 मरीज ठीक होने पर भी जनपद में एक्टिव मरीज 4748 हो गए है।
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि मंगलवार को एंटीजन जांच और प्राइवेट लैब से आई रिपोर्ट के अनुसार 260 संक्रमित लोग मिले है। इनमें शहरी क्षेत्र में 159 मरीज पाए गए है। बघरा ब्लाक क्षेत्र में तीन, बुढ़ाना में 11, चरथावल में चार, जानसठ में 20, खतौली में पांच, मोरना में पांच, शहर से लगे देहात क्षेत्र में 48, पुरकाजी में तीन, शाहपुर में दो मरीज मिले है। शहर में साउथ सिविल लाइन में 20, गांधी कालोनी में 15, नई मंडी भोपा रोड पर 25, ब्रह्मपुरी में छह, मुस्तफा कालोनी में आठ, जानसठ रोड पर छह, द्वारिकापुरी में छह, कृष्णापुरी में पांच, साकेत में चार, भरतिया कालोनी में नौ, केवलपुरी में तीन, जाट कालोनी में तीन, शिक्षक कालोनी में दो, शहर में 12, गांधीनगर में सात, पचेंडा में चार, एटूजेड कालोनी में पांच, रामपुरीम में तीन मरीज मिले है। सीएमओ ने बताया कि अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 475 मरीज मंगलवार को ठीक हुए। अब तक 16478 मरीज कोरोना के मिल चुके है, जिनमें से 11569 ठीक हो गए है, अभी भी 4748 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एंटीजन किट हुई कम, मंत्री ने लिया संज्ञान
मुजफ्फरनगर। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास एंटीजन जांच के लिए किट कम पड़ गई है। इस कारण जिला चिकित्सालय और शहर को छोड़ कर बाकी देहात के कोविड जांच केंद्रों पर एंटीजन जांच नहीं हो रही है। मंगलवार को भी केवल नौ सौ एंटीजन जांच हुई। इनमें 152 लोग पॉजिटिव आए। जिले में हाल में 34 हजार एंटीजन किट आई थी, जिनमें से 29 हजार किट समाप्त हो गई है, अब केवल 5 हजार किट ही स्वास्थ्य विभाग के पास बची है। इसकी जानकारी मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने संज्ञान लिया है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से इस संबंध में वार्ता की है। उन्होंने बताया कि जल्द जिले को काफी एंटीजन किट उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें