फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 26 मरीज मिले, 43 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से 26 लोग संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। मरीजों के कॉटेक्ट में आने वालों की कराई जा रही जांच में मरीज बढ़ रहे हैं। शनिवार को जनपद में 26 मरीज मिले, इनमें 17 संक्रमित लोग शहरी क्षेत्र के हैं। 43 मरीज ठीक भी हुए, मगर एक्टिव केस का आंकड़ा काफी दिनों से पांच सौ से कम नहीं आ रहा है। अब भी 503 कोरोना संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शनिवार को सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट और कराए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 17 मरीज मिले, जबकि बघरा क्षेत्र में दो, बुढ़ाना में एक, खतौली में चार, चरथावल में एक, मोरना में एक मरीज मिला है। मिल मंसूरपुर में दो मरीज, बहापुर में एक, शिवपुरी में एक, पचेंडा कला में एक, शेरनगर, में चांदपुर में एक-एक मरीज मिला है। अग्रसेन विहार, कच्ची सड़क, नुमायश कैंप, पुलिस लाइन, त्यागी कालोनी, गांधी कालोनी, प्रेमपुरी, नार्थ सिविल लाइन, बचन ङ्क्षसह कालोनी, द्वारिकापुरी, देवपुरम, शिवपुरी, सिविल लाइन में भी लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब तक 7448 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 6849 मरीज ठीक हो गए। अभी भी 503 मरीज एक्टिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें