फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मंसूरपुर पुलिस की गिरफ्त में 25 साल से फरार आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
25 साल बाद अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मंसूरपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में 25 साल से फरार चल रहे आरोपी जहीर हसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्ष 1995 में अदालत से फैसला आने के बाद फरार हो गया था, जिसके घर की कुर्की भी की जा चुकी है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का वर्ष 1989 में हुए अपहरण में गाजियाबाद जनपद के गांव पसौंडा निवासी जहीर हसन व उसके चार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बरामदगी के बाद युवती ने आरोपी पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी जहीर हसन व उसके चारों साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि मुकदमे में न्यायालय से वर्ष 1995 में सभी आरोपियों को दोषी करार दिया, जिसके बाद जहीर हसन फरार हो गया। कोर्ट ने उसके चारों साथियों को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई, लेकिन जहीर हसन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इस पर पुलिस ने उसके मकान की कुर्की भी कर ली थी। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि शनिवार को जहीर हसन वादी पक्ष पर फैसले का दबाव बनाने के लिए गांव पहुुंचा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें