फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शहर में 4.30 करोड़ से होंगे 24 विकास कार्य

Sat, 09 Mar 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

- चेयरपर्सन ने सफाई कर्मचारियों को दिए 92 हाथ रेहड़ा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर में 4.30 करोड़ रुपये के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। चेयरपर्सन ने गलियों में सफाई के लिए 92 हाथ रेहड़ों का वितरण भी किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने शहर में राज्य वित्त, 15वां वित्त आयोग और बोर्ड फंड से 4.30 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 24 विकास एवं निर्माण कार्यों का फीता काटकर शिलान्यास किया। डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि इन विकास कार्यों से आम जनता की सड़क नाली की समस्याओं का समाधान होगा। शहर में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। शहर के सुंदरीकरण के लिए भी कई कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि क्षेत्रों में लोगों की मांग और समस्याओं को देखते हुए प्राथमिकता पर हमने इन कार्यों का चयन किया और बोर्ड स्वीकृति के उपरांत अब यह कार्य धरातल पर लाए हैं। शिलान्यास समारोह में पूजा पाल, रजत धीमान, हनी पाल, अमित पटपटिया, नवनीत कुमार, अर्जुन कुमार, योगेश मित्तल, हिमांशु कौशिक, शौकत अंसारी, सभासद के पति चंद, शोभित गुप्ता, कपिल पाल, ललित कुमार, भाजपा नेता रूपेंद्र सैनी, पवन अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




स्वागतम गुड़ की नगरी मुजफ्फरनगर
ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि जिन कार्यों का शिलान्यास हुआ है, इनमें वार्ड संख्या पांच कूकड़ा में 33.67 लाख की लागत से एक एमआरएफ सेंटर, वार्ड 28 के अंतर्गत शामली रोड पर 6.22 लाख रुपये की लागत से स्वागत गेट का निर्माण, 6.88 लाख रुपये की लागत से शहर के एंट्री प्वाइंट वहलना चौक पर स्वागतम गुड़ की नगरी मुजफ्फरनगर एलईडी बोर्ड का निर्माण होगा। इसके अलावा तीन नाला निर्माण, आठ सीसी और चार बीसी तथा छह डेंस हॉट मिक्स सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें