फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 23 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 23 नए केस मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में मंगलवार को 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले। शहरी क्षेत्र में 15 मरीज पाए गए। बाकी आठ मरीज देहात क्षेत्र के हैं। कोरोना को मात देने पर 73 मरीजों की छुट्टी की गई। अब भी जनपद में 315 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि 907 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली। एंटिजन जांच भी कराई गई, जिनमें 23 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। शहरी क्षेत्र में 15 मरीज, चरथावल क्षेत्र में एक, जानसठ क्षेत्र में तीन, खतौली में तीन और शाहपुर क्षेत्र मे एक मरीज मिला है। 73 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई। शहर में भरतिया कॉलोनी में चार मरीज मिले। आनंदपुरी, इंदिरा कॉलोनी, पटेलनगर, द्वारिकापुरी, गांधी कॉलोनी, सुभाषनगर, शांतिनगर, महालक्ष्मी एंक्लेव आदि स्थानों पर भी मरीज मिले। देहात में रोहनी हरजीपुर, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के ब्याज हास्टल, मिल मंसूरपूर, तालडा, वाजिदपुर, जानसठ, गोयला में भी संक्रमित लोग मिले। अब तक 7995 केस कोरोना के मिल चुके हैं, 7579 मरीज ठीक हुए हैं। अब भी एक्टिव केस 315 है। जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें