गंगा में जल की कमी से बढ़ सकता है संकट
मुजफ्फरनगर। जिले की सीमा से होकर बहने वाली जीवदायिनी गंगा में इन दिनों जल का टोटा है। मामूली जल होने की वजह से गंगा क्षेत्र में दूर तक केवल सफेद रेत ही फैली नजर आती है। गर्मी बढ़ने के साथ गंगा में पानी की किल्लत और बढ़ सकती है।
गंगा मुजफ्फरनगर और बिजनौर जनपद की सीमा को बांटती है। सर्दी और बरसात के दिनों में गंगा क्षेत्र पानी से लबालब रहता है, लेकिन गर्मी शुरू होते ही गंगा में पानी कम होना शुरू हो गया। इन दिनों गंगा में मामूली पानी बह रहा है। आने वाले दिनों में और भी संकट हो सकता है। कुछ दिन पहले तो पानी और भी कम था। अब थोड़ा पानी छोड़ा गया है। गंगा बैराज के अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि इस समय 15 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है।