महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
मुजफ्फरनगर। बालाजी धाम मंदिर में बालाजी महाराज के जन्मोत्सव का शुभारंभ भागवत कथा से हुआ। इससे पहले महिलाओं ने कलश यात्रा में विधि विधान के साथ भाग लिया। 21 अप्रैल तक भागवत कथा के साथ धार्मिक आयोजन होंगे। 19 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में बालाजी सत्संग भवन में तृतीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में महिलाओं ने विधि विधान के साथ भाग लिया। इसके बाद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। दोपहर में ढाई बजे से शाम साढे़ छह बजे तक प्रतिदिन आचार्य मनीष भाई ओझा भागवत कथा करेंगे। प्रथम दिन उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रणव से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। बालाजी महोत्सव में 19 अप्रैल को सुबह सात बजे मंदिर में भगवान बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार दर्शन, छप्पन भोग, आरती के पश्चात भगवान बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर विराजमान होंगे। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के मुख्यमार्गों से निकाली जाएगी। आयोजन में भीमसेन कंसल, चंद्रकिरण गर्ग, सुरेशचंद बंसल, हरिशंकर तायल, विजय बंसल, सुनील तायल, अशोक गर्ग, श्याम गोयल, नितिन, शुभम, अमरीश सिंघल, जेपी अनु, लक्की, मनोज खंडेलवाल, नीरज, कन्नू, कुलदीप, कैलाश का सहयोग रहा।