नगर पंचायत कार्यालय में खेली फूलों की होली
पुरकाजी। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में मंगलवार को फूलों की होली खेली गई। चेयरमैन जहीर फारूकी ने कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से नशे से दूर रहने और आपसी सौहार्द्र से त्योहार मनाने की अपील की। कार्यक्रम में ईओ मनोज यादव ने कर्मचारियों से होली पर कस्बे में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की अपील की। बाबू समर काजमी, हाफिज मोहसिन, सुलेमान सभासद, अश्वनी, उजेफा, शबाना और शाहनवाज खान आदि मौजूद रहे।
एक शाम शहीदों के नाम की तैयारियों में जुटे लोग
पुरकाजी। शहीदों की याद में 23 मार्च को होने वाले एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रहीं हैं। चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि इस बार का कार्यक्रम लाला सुखलाल कॉलेज में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में इस बार वीर अब्दुल हमीद व शहीद भगतसिंह के परिजनों सहित पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों के परिजन भी शामिल होंगे। वहीं, मुंबई से गायक रहमान अली व हुमायूं कबीर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पुलवामा के वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।