फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी बैंक में ग्राहक के 10 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी बैंक में ग्राहक के 10 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन

जानसठ। पीएनबी शाखा में ग्राहक के 10 हजार रुपयों पर अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया। ग्राहक द्वारा बैंक में शोर मचाने पर शाखा प्रबंधक ने दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला बेरियान निवासी सलाऊदीन ने पीएनबी शाखा से 20 हजार रुपये निकाले। खिडक़ी से हटते ही 10 हजार रुपये चोर ने बैक में ही चोरी कर लिए। पैसे कम होने का एहसास हुआ, तो उसने अपने रुपयों को गिने। रुपये गिनने पर 10 हजार रुपये ही निकले। ग्राहक द्वारा शोर मचाने पर शाखा प्रबंधक नीरज कुमार ने बैंक का दरवाजा बंद करा दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक में मौजूद सभी ग्राहकों की तलाशी ली, लेकिन चोर व रुपयों का कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव को लेकर रणनीति बनाई
जानसठ। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के सेक्टर प्रभारी व संयोजक की बैठक में बूथ प्रबंधक तथा चुनाव जीतने को लेकर चर्चा हुई। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला सहकारी बैक के चेयरमैन सतपाल सिंह ने सेक्टर, संयोजक व प्रभारियों की बैठक लेते हुए कहा कि दोनों ही अंग भाजपा की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव को जीतने के लिए चुनाव प्रबंधन पर चर्चा करते हुए कहा कि मोदी का जादू आपको इस बार भी देखने को मिलेगा। समाज के हर वर्ग में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों व देश की सुरक्षा को लेकर चर्चा करें और उन्हें भाजपा के प्रति वोट करने के लिए प्रेरित करें। बैठक में भाजपा के मंडल प्रवासी शिवराज त्यागी ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक गांव व कस्बे के बूथ को मजबूत करने की बात कही। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल, ब्रिजेश रस्तोगी, प्रवीण शर्मा, अजब सिंह, राजन वालिया, राजीव गुप्ता, कुशल पाल, शशिकांत राजवंशी, खलील अंसारी, सोनू लाला, भूपेंद्र, हरेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विशुपाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें