चरथावल। सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पीएम मोदी ने गांव में किसानों और आमजन के लोगों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाकर देश में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
बृहस्पतिवार को बधाई कलां गांव में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गोशाला निर्माण का शिलान्यास सांसद बालियान ने किया। यहां ग्राम प्रधान सचिन मलिक, विजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे। बिरालसी से बुड्ढाखेड़ा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 12.57 करोड़ मंजूर हुए है। लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा त्वरित आर्थिक योजना के तहत दूधली कयामपुर मार्ग से पिलखनी तक खड़ंजा और लेपन कार्य का शिलान्यास किया गया। चरथावल और बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों के संपर्क मार्गों की मंजूरी की गई। जिसके लिए 85.60 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग को अवमुक्त किए गए। चौकड़ा से न्यामू तक खड़ंजा और लेपन कार्य और रोनी हरजीपुर में बाईपास के निर्माण के कार्य सीसी रोड निर्माण को मंजूरी मिली। नगलां पिथौरा बाईपास से गुजरहेड़ी तक खड़ंजा कार्य की स्वीकृति के बाद कार्यों के निर्माण का शुभारंभ सांसद ने कराया। विधायक विजय कश्यप, ग्राम प्रधान चौकड़ा सुभाष त्यागी, नौमान त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, सांसद पीआरओ कपिल कुमार मौजूद रहे।