क्रिकेट टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन
मुजफ्फरनगर। अंडर -19 जनपद शामली और मुजफ्फरनगर की क्रिकेट टीमों के लिए हुए ट्रायल से खिलाड़ियों की सूची एसोसिएशन द्वारा जारी की गई। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि शामली से 26 और मुजफ्फरनगर से 55 खिलाड़ियों का चयन सिलेक्शन मैच के लिए किया गया है। इन खिलाड़ियों के बीच होने वाले मैच से उनके प्रदर्शन के जरिये ही दोनों जनपदों की टीमों का चयन अंतर जिला मैच के लिए होगा।
अर्थशास्त्र की परीक्षा में 218 गैरहाजिर
मुजफ्फरनगर। बुधवार को हुई यूपी बोर्ड इंटर की अर्थशास्त्र की परीक्षा में 218 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। परीक्षा के लिए पंजीकृत 4252 परीक्षार्थियों में से 4034 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। हाईस्कूल की कंप्यूटर की परीक्षा में पंजीकृत 1006 में से 982 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 24 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे।