फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसाना पर किसानों का गत सत्र का 45.22 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का 45.22 करोड़ बकाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों पर इस सत्र का अब तक का 683 करोड़ बकाया है। भैंसाना एकमात्र ऐसी चीनी मिल है जिस पर बीते सत्र का 45.22 करोड़ अभी बकाया है। इस सत्र में चीनी मिल में किसान 926 करोड़ का गन्ना डाल चुके हैं। चीनी मिल ने 310 करोड़ का भुगतान किया है।
विज्ञापन

इस सत्र में खतौली में अब तक 212 करोड़ के गन्ने की पेराई हुई है। जिसमें से केवल 94 करोड़ 53 लाख का भुगतान हुआ है। तितावी में 129 करोड़ का गन्ना डाला गया। यहां 20 करोड़ का भुगतान हुआ है। भैसाना में अब तक 171 करोड़ का गन्ना जा चुका है। हालांकि भुगतान की शुरुआत नहीं हुई है। मंसूरपुर चीनी मिल में 135 करोड़ का गन्ना जा चुका है। यहां 47 करोड़ का भुगतान हुआ है। टिकौला में 136 करोड़ का गन्ने के मुकाबले 116 करोड़ का भुगतान हो चुका है। खाईखेड़ी में 63 करोड़ का गन्ना गया। अभी तक दो करोड़ 51 लाख का भुगतान हुआ है। रोहाना चीनी मिल ने 23 करोड़ का गन्ना खरीदा, इसने पांच करोड़ का भुगतान किया है। मोरना चीनी मिल ने 53 करोड़ के मुकाबले 24 करोड़ 81 लाख का भुगतान किया। जिले की चीनी मिलों में किसानों ने अब तक 926 करोड़ का गन्ना डाला है। चीनी मिलों ने 310 करोड़ का भुगतान किया है। और 683 करोड़ अभी बकाया है। टिकौला ही एक मात्र ऐसी चीनी मिल है जिसने 85 प्रतिशत भुगतान किया है। और भैसाना ऐसी मिल है जिसने इस सत्र का भुगतान अभी तक शुरू नहीं किया है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि भुगतान के संबंध में सभी मिलों को पत्र भेज कर जल्द किसानों का पूरा भुगतान जारी करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें