फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के उत्पीड़न पर भीम आर्मी ने रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के उत्पीड़न पर भीम आर्मी ने रोष जताया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा सरकार में महिलाओं तथा अनुसूचित जाति के बढ़ते उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को भीम आर्मी एकता मिशन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम ऋतु पूनिया को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में आगरा में छात्रा संजलि को कुछ लोगों ने पेट्रोल से जलाकर हत्या कर दी। 16 दिसंबर को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक बहन की भी सिरफिरे ने पेट्रोल डालकर हत्या कर दी। उक्त घटनाओं से पूरी इंसानियत शर्मसार हो गई है। सरकार ऐसे जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। जबकि अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक कार्य कर रहे हैं। अनुसूचित जाति के उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को भीम आर्मी बर्दाश्त नहीं करेगी। महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा। भीम आर्मी ने आगरा की छात्रा संजलि जाटव के हत्यारों को गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक में मुकदमा चलाकर दोषियों को फांसी की सजा देने, मृतक संजलि के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, पौड़ी गढ़वाल की मृतक बहन के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा दोषियों को फांसी की सजा देने और महिलाओं, अनुसूचित जाति व मुस्लिमों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में विधानसभा अध्यक्ष दीपक बौद्ध, कमल खन्ना, शौर्य अंबेडकर, शुभम पालीवाल, मोहित गौतम, रमेश चंद, विनोद कुमार, किरण कर्णवाल, दीपेंद्र कुमार, अंकित, पवन, अंकुश, अमित, राहुल नागपाल, रोहित बौद्ध, अनूप, अर्जुन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें