फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबियंस एकडेमी में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। एंबियंस एकेडमी में क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किंडर गार्डन के छात्र-छात्राओं ने सेंटा क्लाज की वेशभूषा पहनकर उपहार बांटे। स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता व प्रधानाचार्या रितिका महाजन ने क्रिसमस-डे के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभु यीशु मसीह से जुड़ी तस्वीरें आदि बनाई गई। उपहार के रुप में पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


120 मरीजों की जांच कर दवाई बांटी
जानसठ। गांव सादपुर के आदर्श पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में बीएमडी कैंप के तहत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश चंद्रा के सहयोग से हड्डियों में कैल्शियम की जांच दिल्ली से आई टीम ने नि:शुल्क की। कैंप में 120 छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों की कंप्यूटराइज्ड मशीनों के द्वारा हड्डियों में कैल्शियम की जांच की गई। डॉ. रजनीश व डॉक्टर राजीव खोकर ने बताया कि मनुष्य को अपनी हड्डियों में कैल्शियम बनाएं रखने के लिए भुना चना, मखाने, केला, पनीर व भरपूर मात्रा में दूध पीना चाहिए। कैंप में स्कूल प्रबंधक साजिद चौधरी, प्रधानाचार्या रुबी, संगीता, सचिन कुमार, राहुल कुमार, पूजा, पारुल, पूजा देवी, मोहम्मद आरिफ, फैसल, मोहम्मद नाजिम आदि का विशेष योगदान रहा।

एलडीपीएस में आज स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगेगा
खतौली। दयालपुरम कालोनी में स्थित लाल दयाल पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाया जाएगा। प्रधानाचार्या रेनू चौधरी ने बताया कि कैंप में दिल्ली से एम्स और एस्कोट से डॉ. त्रेहन और सुभारती मेडिकल कालेज मेरठ से समस्त चिकित्सकों का स्टाफ बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको निशुल्क दवाइयां वितरित करेंगे। कैंप में विशेष रुप से पूर्व प्रधान प्रदीप ठाकुर, टिटौड़ा के ग्राम प्रधान पुत्र शिवकुमार, देवेश शर्मा, जयप्रकाश शास्त्री भैंसी, दुष्यंत सिंह सठेड़ी, राजसिंह पूर्व प्रधान भंगेला, प्रधान घटायन संदीप, अमित राजपुर तिलौरा व सेवानिवृत्त डीएसपी धर्मसिंह, मास्टर आत्माराम सरधन मौजूद रहेंगे। स्कूल के चेयरमैन राजवीर सिंह इस कैंप को सफल बनाने को प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें