छपार। गांव बरला में चल रही दो दिवसीय शहीद राधेश्याम मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में बसेड़ा की टीम ने काकड़ा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। जनपद कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।
बरला के सेलेस्टियल एंजिल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बसेड़ा व काकड़ा की टीमों के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मैच में बसेड़ा ने काकड़ा को 27-16 अंकों से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। बसेड़ा टीम के कप्तान सचिन देशवाल को विजेता और काकड़ा टीम के कप्तान बादल को उपविजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई। कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वरपाल, जिला उपाध्यक्ष रामपाल, प्रधान हरिओम त्यागी, अनिल त्यागी, विमल त्यागी, हाजी इसरार, शमशाद उर्फ काला, विकास, सोरणसिंह और उस्मान त्यागी मौजूद रहे।