फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदे वाहनों ने जाम लगाया तो होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए रणनीति बनाई
विज्ञापन

तितावी। शुगर मिल चलने के साथ ही मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को थाने में हुई बैठक में एसपी देहात ने मिल प्रबंधकों को जाम का कारण बनने वाले वाहनों को सीज कर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसे लेकर मिल प्रबंधन ने भी तौल केंद्र संचालकों को दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

तितावी शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर आए दिन जाम लगने की समस्या आम हो जाती है। हालांकि इस बार पुलिस-प्रशासन जाम की इस समस्या को लेकर सख्त रुख अपनाने के मूड में है। इसी क्रम मेें बुधवार को एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ फुगाना कालू सिंह ने थाना परिसर में मिल अफसरों की बैठक ली। इसमें एसपी देहात ने शुगर मिल के बाहर खड़े होने वाले गन्ना लदे वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उन्हें सीज कर देने की चेतावनी दी। शुगर मिल गेट पर इस संबंध में सुरक्षा प्वाइंट भी बनाया जाएगा, जहां पुलिसकर्मी तैनात होंगे। सड़क पर गन्ने के वाहन खड़े होने पर भी उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए। बैठक में मिल प्रबंधन ने गन्ना तौल केंद्रों के ठेकेदारों को दिशा-निर्देश जारी कर गन्ना लेकर आने वाले ट्रॉलों पर रोक लगाते हुए इसके लिए ट्रकों की संख्या बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में मिल प्रबंधन की ओर से केन जीएम नागेंद्र चौधरी, सीनियर केन मैनेजर विवेक कुमार, गेट इंचार्ज धर्मवीर, असिस्टेंट मैनेजर मनोज बालियान और सुरक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें