फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। केके जैन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अनुराग जैन के मार्गदर्शन में एक राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 11 व 12 की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की सामग्री प्रयोग करके सुंदर डिजाइनों वाली राखी बनाई। प्रतियोगिता में जोया, नैना ने प्रथम, काजल व नेहा सैनी ने द्वितीय तथा नीशू व रीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में नगमा जैदी, निशांत, भूमिका, विधि, मीनाक्षी, दीपांशी, उपासना, सानिया आदि ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व का महत्व बताया। रक्षा बंधन के पर्व में परस्पर एक दूसरे की रक्षा और सहयोग की भावना निहित है। पौराणिक कथाओं के माध्यम से पर्व के बारे में बताया गया। प्रबंधक राजीव जैन, डॉ. महेंद्र पांडेय, अजय जैन, मोनिका शर्मा रहे।
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में निशा प्रथम
फोटो...
मंसूरपुर। देव पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर मेहंदी वह पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 6 से 12 की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कक्षा-10 की छात्रा निशा ने मेहंदी व पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशिका ने द्वितीय, नेहा कक्षा 11 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या नंदिनी बालियान ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें