मुजफ्फरनगर। आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल नईमंडी में बच्चों ने राखी का त्योहार उमंग और उल्लास से मनाया। शुभारंभ विधायक कपिलदेव अग्रवाल, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया एवं एसबीआई नईमंडी के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।
रंगारंग प्रस्तुति में बच्चों ने राखी गीत गाये और नृत्य किया। बहनों ने भाईयों को मिठाई खिलाई तथा उनकी कलाईयों पर राखी बांधी। संस्था निदेशक पीके जैन ने आभार जताया। समाजसेवी देवराज पंवार, संजय मित्तल, होतीलाल शर्मा, सुधीर गर्ग, पंकज जैन, एसपी अग्रवाल, विजय शर्मा, डॉ प्रदीप कुमार ने विचार रखे। संचालन नीता अग्रवाल ने किया। उधर, सरकुलर रोड स्थित मदर्स प्राइड प्ले स्कूल में बच्चों ने राखी पर्व पर आकर्षक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अरनव, ध्रुवी, महक, खेव्या, श्रेयस, वैष्ण्वी, युग, श्रेया, राघव, विवयन, समर्थ, अमरेंद्र, गीतांजलि, गर्वित, प्रियांशी, समर्थया, शुभा, काश्वी, आरिका, शुभम आदि ने राखी प्रतियोगिता में भाग लिया। संस्था निदेशक डॉ रिंकू एस गोयल ने बच्चों को राखी पर्व का महत्व बताया।
योगा चैंपियनशिप में जीत कर लौटे विद्यार्थी
मुजफ्फरनगर। एसवीएस योगा एंड हेल्थ साइंसेज कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मेरठ में क्रीड़ा भारती के खेल चेतना मेले में आयोजित योगा चैंपियनशिप में पदक जीते। योगाचार्य सम्राट के नेतृत्व में सफल बच्चों में अक्षय राठी, दीपक, कप्तान राठी ने स्वर्ण पदक, दीपाली आर्य, शिवानी, अंकित पाल ने रजत पदक तथा सोमन त्यागी, प्रियक्षा पंवार ने कांस्य पदक हासिल किया। शिक्षिका अर्चना ने भी योग में स्वर्ण पदक पाया। हिमांशी, रिया बालियान, मोहित, मनित, विशाल को चौथा स्थान मिला। संस्था सचिव डॉ बालकृष्ण त्यागी एवं प्राचार्य डॉ कृष्ण गोपाल अरोरा ने विजेता खिलाडियों को सम्मानित किया।