फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को याद किया
विज्ञापन

खतौली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। ब्लाक कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष योगेश खारी एडवोकेट ने कहा कि राजीव गांधी भारत को एक आधुनिकीकरण की दिशा में ले गए थे। उन्होंने नई टेक्नालाजी तथा नई शिक्षा पद्धति पूरे भारत में विस्तार किया। किसानों के लिए अनेकों योजनाएं लागू की। ऐसे महान नेता को देश की जनता हमेशा याद रखेगी। उन्होंने राजीव गांधी के सपनों को साकार कर उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। कार्यक्रम में भीष्म सिंह, प्रहलाद राणा, हाजी इजहार अहमद, राजेंद्र सैनी, सरदार मंजीत सिंह, ठाकुर उदयवीर सिंह, नसीम अहमद, वीरभान कटारिया, नितिन, कालूराम गुर्जर, अंकुर सैनी, मोहम्मद सादिक, अरुण सैनी, रवि कढ़ली, नरेश राणा, नीरज शर्मा, संजय तोमर, कंवरपाल सिंह, अरविंद प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

सुविधा शुल्क लेने का आरोप
खतौली। नगर पालिका के सभासद ने प्रधानमंत्री आवास योजना में सूची में नाम आने वाले लोगों से हलफिया बयान कराने के नाम से सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया है। सभासद राकेश जैन ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म भरवाए गए थे, जिसमें कुछ पात्र लोगों को छोड़ा गया है। इस संबंध में परियोजना अधिकारी से मिल कर छूटे गए लोगों के फार्म भरवाने का अनुरोध किया गया। इस पर उन्होंने बताया कि कार्यालय से दो कर्मचारी सप्ताह में दो दिन नगर पालिका में बैठते हैं। इन कर्मचारियों से भी छूट गए लोगों के फार्म भरवाने का अनुरोध किया, तो उन्होंने फार्म भरने से इंकार कर दिया। सभासद ने डीएम से इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें