फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली
विज्ञापन

जानसठ। गांव भलेड़ी में गोगा जाहरवीर की म्हाड़ी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र की महिलाओं तथा बच्चों ने निशान चढ़ा कर सुख शांति की मन्नतें मांगी। म्हाड़ी पर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

रविवार को गांव भलेड़ी स्थित गोगा जाहरवीर म्हाड़ी पर दो नई मूर्तियों की स्थापना की गई। मूर्तियों की स्थापना से पूर्व महिलाओं ने गांव में कलश यात्रा निकाली। मूर्तियों की ढोल नगाड़ों के साथ गांव की परिक्रमा कराई गई। विनोद सैनी व सोनू सैनी ने बताया कि गांव में कमेटी के द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी म्हाड़ी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गोगा जाहरवीर म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं ने निशान व प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। म्हाड़ी पर मेले का आयोजन भी किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ जंधेड़ी गांव के पूर्व प्रधान धीर सिंह ने किया। इस दौरान सोनू सैनी, योगेंद्र उपाध्याय, नाहर सिंह सैनी, राजकुमार सैनी पूर्व प्रधान, लालू सैनी, विनोद सैनी, मनोज सैनी, सुभाष चंद्र उपाध्याय आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें