कांवड़ यात्रा में मुस्लिम भी करेंगे सहयोग
मुजफ्फरनगर। पैगाम-ए-इंसानियत एवं सेक्युलर फ्रंट ने कांवड़ यात्रा को लेकर सद्भावना मीटिंग का आयोजन किया। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र ने दोनों वर्गो के लोगों से सहयोग की अपील की।
रहमानिया कालोनी में बैठक में दोनों वर्गों के लोग शामिल हुए। पैगाम-ए-इंसानियत के अध्यक्ष आसिफ़ राही ने कहा कि कांवड़ यात्रा में दोऩों वर्ग बराबर का सहयोग करेंगे। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने कहा की कांवड़ यात्रा इतना बड़ा पर्व है कि ये जन सहयोग के बिना पूरा नहीं किया जा सकता है। एडीएम प्रशासन हरिश्चंद्र ने कहा की त्योहार सभी खूबसूरत होते हैं, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान इतने बड़े समूह का एक साथ एकत्र होना अपने आप में बहुत महत्व रखता है। कृष्ण गोपाल मित्तल, सुशील कुमार सिल्लो, जमीयत से हाफिज फुरकान असअदी, डॉ जमालुद्दीन कासमी, कुल्लन देवी, असद फारूकी, मनोज वर्मा सभासद, सत्तार सभासद ने विचार रखे। अध्यक्षता रेवती नंदन सिंघल और संचालन गौहर सिद्दीकी ने किया।