ईदगाह में बारिश के लिए दुआ
बुढ़ाना। कस्बे तथा देहात क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। गर्मी से छुटकारा पाने के लिए कस्बे के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार को ईदगाह में जाकर नमाज अदा की। इस नमाज में कस्बे के अधिकतर लोग मौजूद रहे। नमाज के बाद सभी नमाजियों ने अल्लाह से क्षेत्र में बारिश के लिए दुआ मांगी। नमाज के दौरान हाफिज राशिद, तौसीफ राही, मौलाना आलिम, अब्दुल गफ्फार, मुफ्ती वसीम आदि लोग मौजूद रहे।
कच्ची शराब सहित युवक गिरफ्तार
बुढ़ाना। पुलिस ने सफीपुर गांव में छापा मारकर युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से हरियाणा मार्का दो पेटी कच्ची शराब बरामद की। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि युवक बागपत जनपद के दोघट गांव का रहने वाला सुनील है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।