केशवपुरी में बिजली की लाइन पर पेड़ गिरा
मुजफ्फरगर। शहर के केशवपुरी में मुख्य मार्ग पर सुबह लगभग साढ़े दस बजे आम का एक पेड़ बिजली की लाइन पर टूटकर गिर गया। इस हादसे में सड़क पर चल रहे लोग बाल-बाल बच गये। पेड़ के गिरने के कारण दो घंटे तक रास्ता अवरुद्ध रहा। विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।
चार दिन पहले आई आंधी में केशवपुरी में स्थित सनबीम स्कूल के प्रांगण में खड़ा फल से लदा आम का पेड़ टूट गया था, लेकिन शाख से अलग नहीं हुआ था। बृहस्पतिवार को अचानक पेड़ टूटकर पूरी तरह सड़क पर गिर गया। पेड़ की लपेट में आए बिजली के तार भी टूट गए। गनीमत रही कि सड़क पर चल रहे लोग चपेट में नहीं आए। तार टूटने के साथ खंबा भी टूट गया। बिजली के भाग जानेे से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने पेड़ को हटाकर विद्युत आपूर्ति शुरु कराई। दो घंटे तक रास्ता पूरी तरह बंद रहा।