मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय के डॉ सत्य प्रकाश ने किया। इस अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। डॉ सत्यप्रकाश ने कहा कि कृषि भूमि का परीक्षण कराना बेहद जरूरी है। बिना परीक्षण के यह पता नहीं लग सकता कि भूति कृषि के लिए उपजाऊ है या नहीं। जांच से उर्वरा शक्ति को जाना जा सकता है। इससे पूर्व प्रबंध समिति के सचिव डॉ एमके बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता, केजी अग्रवाल, जयप्रकाश आजाद, डॉ रोहित गोयल, डॉ गिरीश मोहन सिंघल ने विचार रखे। आरएम तिवारी, विभागाध्यक्ष डॉ मंजू चौहान, डॉ विचित्रा त्यागी, सुप्रिया तोमर, पायल गोयल, रीना पुंडीर, ललिता चौधरी, नीलू वर्मा, श्वेता त्यागी, प्रियंका शर्मा, अमरदीप, अनुश्री, छवि गोयल, निकिता शर्मा आदि रहे।
प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टिरियल सर्विस एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन भी दिया गया। पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांग रखी गई। जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह सैनी, सचिव अशोक कुमार शर्मा, गोपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, देवीचंद, मनीष वर्मा, विपिन कुमार, विनोद त्यागी, उमेर, शक्ति शर्मा, गौरव कुमार, अतुलेश चंद शर्मा, मनोज कुमार, अनिल कुमार, नीरज गुप्ता, अंकुर, विपिन कुमार, राकेश शर्मा, मुरसलीन आदि रहे।