फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार चार घायल
विज्ञापन

भोपा। तीर्थयात्रियों की कार से बाइक की टक्कर हो जाने पर दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते बालक को रैफर कर गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को अपने कब्जे ले लाया था।
गुरुग्राम के कसबा सोहना निवासी सोनू गुप्ता पुत्र हजारी लाल गुप्ता, पत्नी यशोदा गुप्ता, फुफेरी बहन ज्योति व दो बच्चों जतीन और वर्षा के साथ हरिद्वार से कार में सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही वह गंगनहर पटरी मार्ग से होते हुए पनचक्की के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मेरठ के गांव समौली निवासी दीपक, बहन प्रीति तथा दो बच्चों लकी व नैनसी घायल हो गए। दोनों बच्चों को गंभीर चोट आई। दोनों बच्चों को उपचार के लिए मुजफ्फरनगर भेजा गया, जहां से बच्चों को मेरठ रैफर किया गया। दीपक अपनी बहन को उसकी ससुराल के गांव बसेड़ी छोड़ने के लिए जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान पर हमला किया
भोपा। खेत से लौट रहे किसान पर पड़ोसियों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अथाई गांव निवासी कालूराम का आरोप है कि वह साइकिल से होकर अपने खेत से लौट रहा था। गांव के ही सुभाष, लविश, मोहित ने उसे रास्ते में ही रोक कर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें