फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की को लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला समेत चार लोग घायल
विज्ञापन

भोपा। मलपुरा गांव में खिड़की को हटाए जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गोली चलने की सूचना पर पुलिस भी दौड़ी। झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों ओर से चार लोगों को चोटें आई हैं। कुछ लोग दोनों पक्षों में सुलह कराने के प्रयास में लगे हुए हैं।
मलपुरा निवासी गौरव ने अपने ही पड़ोस के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी। बताया कि उसके पड़ोस के मकानों में जंगले और खिड़कियां अनाधिकृत रूप से लगाए गए हैं। आरोप है कि उनके गेट का थमला भी तोड़ दिया। जब उसकी मां सुनीता ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। गौरव का यह भी आरोप है कि जब वह अपने खेत से घर पहुंचा तो उसने साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर उस पर तमंचे से फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बचा। उधर, दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाया कि गौरव पक्ष के लोगों ने उनके साथ रंजिशन मारपीट की, जिसमें तीन लोगों को चोटें आई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को विवाद करने के आरोप में हिरासत में ले रखा है। गांव के कुछ लोग दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास कराने में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस कनेक्शन बांटे
शाहपुर। पलड़ी गांव में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 26 पात्रों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजीव सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता के हितों को ध्यान में रख कार्य कर रही हैं। प्रबंधक जयवीर सिंह के अलावा गांव पलड़ी के प्रधान के पति शाहनवाज अंसारी , मोनू सैनी , संदीप सैनी ढिंढावाली , श्याम सिंह उमरपुर , अनिल कुमार , बॉबी आदि मौजूद रहे। वहीं, गांव पलड़ी के कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि योजना के तहत जाने वाले गैस सिलेंडरों को गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में ले गए और बिना गैस एजेंसी कर्मियों के वितरित कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें