कप्तान से लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। एक महिला ने एक स्कूल संचालक पर फर्जी टीसी जारी कर युवती को नाबालिग दर्शाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बालिग युवती को नाबालिग दिखाकर उसके बेटे को रेप के मामले में फंसाया गया। उसने एसएसपी से पूरे मामले की जांच की मांग की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी खालापार निवासी फरीदा ने सोमवार को एसएसपी के नाम एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसके पुत्र खालिद उर्फ परवेज के खिलाफ शहर कोतवाली में धारा 363 और 366 मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की पीड़िता ने खालिद से शादी की थी और हाईकोर्ट इलाहाबाद जाकर बयान भी दर्ज कराए थे। बाद में पीड़िता ने एक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य से एक फर्जी टीसी बनवाकर पुलिस को गुमराह कर दी। इसी टीसी के आधार पर कोतवाली पुलिस ने खालिद के खिलाफ धारा 376 और 3/4 पॉक्सो एक्ट का उक्त मुकदमे में इजाफा करते हुए खालिद को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। महिला ने प्रधानाचार्य पर उक्त पीड़िता की फर्जी टीसी बनाने के नाम पर मोटी रकम लेेने का आरोप लगाया। फरीदा ने एसएसपी से इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच करा करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।