फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात में भी चमके मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
होनहारों ने कामयाबी के झंडे गाड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के परीक्षाफल में देहात क्षेत्र में भी मेधावी छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शिक्षण संस्थानों का रिजल्ट भी काफी बेहतर रहा है। उत्तीर्ण हुए बच्चों ने मिठाई बांट कर जश्न मनाया है।
मंसूरपुर में स्थित एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कालेज का हाईस्कूल का परीक्षाफल 96 प्रतिशत और इंटर का परीक्षाफल 98 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में कुमारी वंशिका ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, विदिशा ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और नितिन ने 82.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इंटर की परीक्षा में आर्यवीर राठी ने 86.02 प्रतिशत अंक से प्रथम, कुमारी शालू ने 81.04 प्रतिशत अंक से द्वितीय और अंकुर राठी ने 81.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सरवट रोड स्थित जनता कन्या इंटर कालेज में हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल शत-0प्रतिशत रहा है। गांव पीनना में स्थित बालिका इंटर कालेज में हाईस्कूल का परीक्षाफल 94 प्रतिशत और इंटर का रिजल्ट 87 प्रतिशत रहा है। प्रेमपुरी स्थित कन्या पाठशाला इंटर कालेज में हाईस्कूल का परीक्षाफल शतप्रतिशत और इंटर का परीक्षाफल 98 प्रतिशत रहा है। बाल भारती इंटर कालेज का हाईस्कूल का रिजल्ट 83.5 प्रतिशत और इंटर का रिजल्ट 81.5 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल की परीक्षा में मितिका चौधरी प्रथम, प्रीति द्वितीय और नाजरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। मिमलाना रोड स्थित सम्राट इंटर कालेज में हाईस्कूल का रिजल्ट 98 प्रतिशत और इंटर का रिजल्ट 96 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल की परीक्षा में अनस सैफी ने 80.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककरौली के किसान इंटर कालेज में हाईस्कूल का रिजल्ट 96 प्रतिशत और इंटर का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल की परीक्षा में आयुष कुमार ने 81.8 प्रतिशत अंक से प्रथम, अर्जुन पाल और सौरभ कुमार ने 81.6 प्रतिशत अंक से द्वितीय प्राप्त किया है। इंटर की परीक्षा में साकिब अली ने 86.8 प्रतिशत अंक से प्रथम, देवदीप ने 83.6 प्रतिशत अंक से द्वितीय और गौरव चौहान ने 82.4 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया है। शाहपुर के आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में इंटर की परीक्षा में कुमारी आकृति अग्रवाल ने 89 प्रतिशत अंक और अंकुर कुमार धोलियान ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शाहपुर के डीएवी इंटर कॉलेज में इंटर की परीक्षा में कुमारी सोनिया ने 83.8 प्रतिशत, मयंक 83 प्रतिशत, विवेक सैनी 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । हाईस्कूल में दीपक कुमार ने 86.67 प्रतिशत, समीर ने 85.35 प्रतिशत, हिमांशु सैनी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शाहपुर के जयवंती उत्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा श्रृष्टि बालियान ने हाईस्कूल में 89.3 प्रतिशत अंक, दिव्यांशी चौधरी में 87 प्रतिशत, स्वाति ने 84 प्रतिशत और रिया देशवाल ने 83 अंक प्राप्त किए । शाहपुर के कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र सुहेल अंसारी ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। तितावी के दीवान सिंह इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा में पंकज प्रथम, राहुल ने द्वितीय और विनय सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इंटर की परीक्षा में कुमारी मनीषा शर्मा ने 86 प्रतिशत अंक से प्रथम, राखी पुंडीर ने 85 प्रतिशत अंक से द्वितीय और ऋतुदेवी ने 81 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया है। पुरकाजी के राजकीय हाईस्कूल के छात्र विपिन कुमार ने 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें