अनुश्री ने बढ़ाया परिवार का मान
मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा अनुश्री जिले में दसवीं में तीसरा और कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया है। अनुश्री को 90.6 प्रतिशत अंक मिले हैं।
अवध विहार के ओम गोयल और वंदना की जुड़वा बेटियों में से एक अनुश्री ने अपने कॉलेज को टॉप किया है। जिले में उसे तीसरा स्थान मिला है। उसकी जुड़वा बहन आयुषी भी 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पिता का कहना है कि परीक्षा से पहले उसकी माता जो एक शिक्षिका भी है, बीमार हो गई थी। अनुश्री को पढ़ाई के साथ अपने घर का काम भी करना पड़ता था। पढ़ाई के लिए जितना समय दिया जाना चाहिए था, हम लोग दे नहीं पाए। इसके बाद अच्छे नंबर लाकर उसने परिवार का मान बढ़ाया है। अनुश्री अपने शिक्षकों और माता-पिता को अपने सफलता का श्रेय देती है।