फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं को पानी बचाने की शपथ दिलाई
विज्ञापन

बुढ़ाना। स्वामी कल्याण देव इंटर क़ॉलेज में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में नारी स्वाभिमान समिति की ओर से छात्राओं को पानी बचाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस कॉलेज में मंगलवार को आयोजित समारोह में पर्यावरण बचाओ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्राओं ने पेड़ और पौधे लगाने के साथ पर्यावरण कि सुरक्षा कैसे कि जाए विषय पर रंगोली बनाकर एक संदेश दिया। देश के नक्शे में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण संबंधी जानकारी दी गई। ग्लोबल वार्मिंग कि बढ़ती समस्या को देखते हुए सभी को समय पर सचेत होने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया गया व शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में छात्राओं ने तरह- तरह की रंगोली बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया। डा. रुचि गुप्ता ने छात्राओं को पानी बचाने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में सुंदर रंगोली बनाने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या उषा रानी, कीर्ति, बबीता, निशा, अंकिता, विभा, कुसुम, अलका , वंदना, प्रिया आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें