संत निरंकारी ने रक्तदान शिविर लगाया
मुजफ्फरनगर। संत निरंकारी चैरिटेबिल फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ सांसद डॉ संजीव बालियान ने किया। 236 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने की। रक्तदान शिविर में निरंकारी भक्तों ने बड़ी संख्या में ब्लड दिया। 236 यूनिट ब्लड बैंक को दी गई। जिला चिकित्सालय की टीम के डॉ पीके त्यागी, सौराज सिंह रहे। कार्यक्रम में संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार, दीपक कुमार, परमजीत, सुशील अंश, सत्यपाल सिंह, हेमंत कुमार, धन प्रकाश, अनुपम त्यागी आदि रहे।
उद्योग बंधु की बैठक में दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उद्योग बंधु की बैठक में उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। नगर अध्यक्ष अजय सिंघल की ओर से दिए ज्ञापन में कहा गया कि 22 अप्रैल को व्यापारियों पर किया गया झूठा मुकदमा वापस लिया जाए। लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दंडित किया जाए। जीएसटी और वार्डों की सफाई का मुद्दा उठाया गया।