फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि कश्यप के आदर्शो पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि कश्यप के आदर्शों पर चलने का संकल्प
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में महर्षि कश्यप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रहमदत्त कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप ने समाज के हित के लिए अनेकों कार्य किए। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का काम किया। हमेें उनके आदर्शों पर चलकर समाज हित में कार्य करने चाहिए। इस मौके पर मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राम कृष्णापुरम कालोनी में वाईपीएस पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को महर्षि कश्यप की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समाज के लोगों ने महर्षि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामकुमार कश्यप एडवोकेट ने समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे अगर शिक्षित होंगे तो समाज भी तरक्की करेगा। उन्होंने महर्षि के बताए गए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। सीताराम कश्यप, धर्म सिंह कश्यप प्रमोद कश्यप, बाबूराम कश्यप, प्रेम कश्यप, धीर सिंह, रतन सिंह, भोपाल सिंह, अंशुल कुमार, मास्टर ओमपाल कश्यप, महिपाल, राहुल, संदीप, दीपक, रामभजन, सहेंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें