मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया
जड़ौदा। जड़ौदा के होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि साहित्यकार डा. कीर्तिवर्धन, पंडित संजीव शर्मा, महेशपाल सिंह, सर्वेश व विद्यालय प्रवेंद्र दहिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कक्षा नर्सरी से कक्षा 11 तक कृष्णा, नेहा, अभिजीत, आरव, पलक, जीत, मानवी, हर्षित, प्रवीन, वंशिका धीमान, अन्नू, दिव्या, लक्की, करीना, हया, काजल एवं अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिष्टाचार में वंशिका, वैभव सिंह, अविका, दिव्यांशी, लक्ष्य, अन्यय, हर्षित, प्रवीन, निवेदी, वंशिका धीमान, लक्की, भावना, कृष्टि, रुहाना, अमन चौधरी, काजल, रश्मि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेस्ट एटेंडंस एवार्ड में अनुराम, अतुल, अनुश्री दहिया, जानवी, परी चौधरी, हर्षित प्रवीन, वंशिका धीमान, अन्नू, दिव्यांशी, कृष्टि, रुहाना, अमन चौधरी, काजल, रश्मि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पंडित संजीव शर्मा ने उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने कहा कि विद्यार्थी बेहतर शिक्षा, अच्छे संस्कार व अच्छे अनुशासन से अपनी सफलता सुनिश्चित करता है। अजीत मलिक, सुरेखा, मंजुला, रीटा, जितेंद्र कुमार, धीरज कुमार, कपिल कुमार, विजय पंवार, ललित कुमार, हुमा प्रवीन, पुनीता, रजनी शर्मा, शिखा, बबीता अग्रवाल आदि समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा। संचालन आजाद सिंह ने किया।