फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार खाई में गिरी, दो लोग घायल
विज्ञापन

खतौली। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोग घायल हो गए। लोगों ने बमुश्किल कार सवारों को खाई के अंदर से बाहर निकाला।
विज्ञापन

गांव पाल निवासी प्रदीप व सुंदर सिंह कार से गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग से गांव लौट रहे थे। बुआड़ा फाटक के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से कार सवार प्रदीप व सुंदर सिंह घायल हो गए। वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने खाई के अंदर घुसकर कार के अंदर से घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गनीमत यह रही कि कार सवारों को अधिक चोट नहीं लगी, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। उधर, जानसठ रोड पर गांव खानजहांपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भोपा निवासी इस्लाम पुत्र शमीम व उसका भतीजा राशिद घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को चिकित्सक के यहां उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें