फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन

खतौली।
तालाब में गिरने से सोमवार की रात को युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गांव चांदसमंद निवासी विनोद (24) पुत्र भीम सिंह सोमवार की रात को अपने भाई का खाना लेकर खेतों में गया था। रास्ते में तालाब में गिरने से विनोद की मौत हो गई। परिजनों ने रातभर विनोद को जंगल में तलाश किया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने विनोद का शव तालाब में पड़ा देखा। शव मिलने की खबर मिलने पर परिजन तालाब पर पहुंचे। परिजनों ने तालाब के अंदर से विनोद का शव बाहर निकाला। विनोद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव में पहुंची। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि परिजनों का कहना है कि मृतक विनोद को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। संभवत: अचानक दौरा पड़ने से विनोद तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें