फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश ग्राउंड में एक साथ होंगी 500 शादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर का नुमाइश ग्राउंड एक साथ 500 शादियों का गवाह बनेगा। जिले के इतिहास में इतनी शादी एक साथ पहली बार होगी। एक तरफ पंडित मंत्र बोलेंगे तो दूसरी तरफ मौलवी निकाह कराएंगे। इनमें 290 शादियों के आवेदन जिला प्रशासन के पास आ चुके हैं। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना, भाजपा के सांसद और विधायकों के साथ जिले के अफसर शादी के गवाह होंगे।
विज्ञापन

सीडीओ अर्चना वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत 500 शादी एक साथ कराने का लक्ष्य मिला है। 23 मार्च को नुमाइश ग्राउंड में सामूहिक विवाह होंगे। विवाह स्थल पर एक तरफ पंडित मंत्र पढ़ेंगे तो दूसरी तरफ मौलवी निकाह पढ़ाएंगे। सरकार का यह कार्यक्रम सभी धर्म और जाति के लोगों के लिए है। विवाह की तैयारियों की खुद डीएम राजीव शर्मा मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दंपति को दिए जाने वाले सामान की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। विवाह के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जिसके बाद ये लोग आसानी से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। शादी की तैयारियों के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। जनवरी में जिन लोगों ने शादी के लिए आवेदन किया था और मुहूर्त निकालकर विवाह किया है, ऐसे लोगों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि अब तक विवाह के लिए समाज कल्याण विभाग के पास 290 शादी के आवेदन आ चुके हैं। जिले में 500 शादी का लक्ष्य रखा गया है, जो आवेदन आ रहे हैं उनकी ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ और शहरी क्षेत्र में ईओ से जांच कराई जा रही है। शादी में जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना, भाजपा सांसद, विधायकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर डीडीओ मोतीलाल व्यास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें