फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की अचानक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तिस्सा में श्रमिक की मौत
विज्ञापन

मोरना। गांव तिस्सा गांव में मजदूर की अचानक मौत होने से कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। भोपा के गांव तिस्सा निवासी 32 वर्षीय बबलू पुत्र बलबीर कश्यप मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक बबलू की तबियत बिगड गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। बबलू की अचानक मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी कविता के अलावा 10 वर्षीय पुत्री रिया 8 वर्षीय हिमांशी व 5 वर्षीय पुत्र हिमांशु को छोड़ गया। प्रशासन से मजदूर परिवार की आर्थिक सहायता की मांग ग्राम प्रधान शाहनजर, जावेद अब्बास, अनीस, मनोज सहरावत, राजेंद्र आदि ने की है।
विज्ञापन

कैंप में आठ लाख रुपये वसूले
मोरना। ककरौली बिजलीघर द्वारा गांव बेहड़ा सादात में उपकेंद्र के अवर अभियंता भीम राज सिंह और अपर अभियंता पवन शर्मा के द्वारा आयोजित कैंप में उपभोक्ताओं ने भारी संख्या में भाग लेकर अपने विद्युत बिल को जमा कराया तथा बिल संबंधित शिकायतों को अधिकारियों को बताया। अधिकारियों द्वारा बिल संबंधी शिकायतों को सुनते हुए उनके तत्काल निवारण का आश्वासन दिया। अवर अभियंता भीमराज सिंह ने बताया कि कैंप में करीब आठ लाख रुपये की वसूली प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें