खतौली। सहकारी गन्ना समिति में विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ किया गया। शुगर मिल अधिकारी तथा समिति कर्मचारियों के अलावा निर्वाचित बोर्ड के सभापति और संचालक शामिल हुए।
गन्ना समिति सभा कक्ष में पंडित पवन शर्मा तथा सुकमवीर भोपा ने हवन यज्ञ मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। विश्व शांति के लिए संपन्न हवन यज्ञ में शुगर मिल उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, जीएम कैन भूपेंद्र सिंह, गेट इंचार्ज एके सिंह, नवनिर्वाचित चेयरमैन ओमवीर, संचालक प्रवेश लटूरे, प्रधान सुनील अहलावत, बोबिंदर सहरावत, एससीडीआई विश्वामित्र पाठक, रामनिवास, बोबी मीरापुर, सुमित एडवोकेट, जगदीश आर्य, पप्पू त्यागी आदि मौजूद रहे। इसके बाद नवनियुक्त चेयरमैन ओमवीर तथा संचालको ने पदभार ग्रहण किया।