फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ई-वे बिल की व्यवस्था धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन ई-वे बिल की व्यवस्था धड़ाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय ई-वे बिल की व्यवस्था पहले दिन ही धड़ाम हो गई। व्यापारियों में अव्यवस्था के कारण हा-हाकार मचा रहा, जो वाहन जहां थे वहीं पर खड़े रहे। सिस्टम के स्लो और बंद रहने के कारण व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग द्वारा एक फरवरी से राष्ट्रीय ई-वे बिल की व्यवस्था लागू की गई। इसक लिए विभाग ने प्रचार-प्रसार भी किया था। रात्रि 12 बजे से ही नई व्यवस्था लागू कर दी गई। नई व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने सुबह से ही हेल्प डेस्क पर फोन करने शुरु किए। सिटी सेंटर में जो हेल्प डेस्क बनाई गई उन पर भी व्यापारियों की भीड़ लग गई। आम व्यापारी सुबह से ही परेशान हो उठा। ई-वे बिल के लिए अफसरों को भी फोन किए, लेकिन सिस्टम बंद होने और स्लो चलने से प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पाई। पहले दिन ही व्यापारियों में हा-हाकार सा मचा रहा। किसी भी व्यापारी को ई-वे बिल से नहीं जोड़ा जा सका। जिसकी गाड़ी जहां थी, वह वहीं पर खड़ी रही। वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एसआईबी शरद शुक्ला ने बताया कि देर शाम विभाग ने अग्रिम आदेशों तक के लिए ई-वे बिल व्यवस्था रोक दी है। अब पहले वाली व्यवस्था ही चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें