फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोतरी में अपर्णा प्रथम रही

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। नन्ही दुनिया जूनियर हाईस्कूल में गीता जयंती पर आयोजित प्रश्नोत्तरी परीक्षा के घोषित परिणाम के आधार पर 95 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या प्रमिला शर्मा ने बताया कि दिसंबर माह में गीता जयंती के अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी परीक्षा में सम्मिलित सभी बच्चों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में अपर्णा प्रथम, इलमा द्वितीय, प्रेरणा तृतीय स्थान पर रही। निदेशक वासुदेव शर्मा ने धार्मिक ग्रंथ गीता के बारे में विस्तार से बताया। सीमा चौधरी, तृप्ति रस्तौगी, मीनाक्षी प्रजापति, सुभ्रा रस्तौगी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


पूर्व लेखपाल पर हमला
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर के जंगल में पुरानी जमीन की रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। एसओ आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पूर्व लेखपाल जयभगवान और शाहपुर निवासी सरदार जगदीप सिंह के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष मंगलवार की दोपहर शाहपुर के जंगल में आपस में टकरा गए। गाली-गलौज के साथ हुई मारपीट में जयभगवान घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया। उधर, दूसरे पक्ष को भी चोटें आई हैं। मामले की छानबीन जारी है।

दो आरोपियों का चालान
मीरापुर। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों का चालान किया। तीन जनवरी को मुझेड़ा निवासी बाइक सवार साजिद पुत्र जफरयाब एक ट्रक की चपेट में आने से श्रीराम ढाबे के सामने घायल हो गया था। दुर्घटना के बाद से ट्रक चालक फरार था। पुलिस ने फरार ट्रक चालक शाहिद पुत्र नासिर निवासी कैथोड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, चुड़ियाला निवासी अफसर पुत्र दिलशाद का गांव के वसीम आदि के साथ झगड़ा करने के आरोप में चालान किया गया।
विज्ञापन


भुगतान जारी किया
मीरापुर। टिकौला चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष रवि कथूरिया ने बताया कि मिल ने तीन जनवरी से नौ जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण भुगतान 15-68 करोड़ रुपये संबंधित समितियों को भेज दिया है।

नेत्र सुरक्षा के उपाय बताए
मीरापुर। समाजसेवी हाजी अब्दुल करीम की स्मृति में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 52 नेत्र रोगियों का परीक्षण कर दवाई दी गई। डॉक्टरों ने नेत्रों की सुरक्षा के उपाय बताए। शिविर में आई केयर एंड आई हास्पिटल नोएडा के डॉ शुएब, डॉ मुकेश कुमार तथा मीरापुर की डॉ शबनम सैफी ने मोतियाबिंद के रोगियों को आपरेशन की सलाह दी। पीड़ितों को नि:शुल्क दवाई देकर चश्मे वितरित किए। जाकिर सैफी, रियाज अहमद, आबिद सैफी, ललित आर्य, हाजी शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नागर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें