फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप समाज ने मांगा एससी का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महर्षि कश्यप एकता संगठन ने कश्यप समाज के लोगों को एससी का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन शासनादेश का पालन नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

कश्यप समाज के लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने 22 दिसंबर 2016 को शासनादेश जारी कर 17 अति पिछड़ी जातियों को एससी की सुविधा देने का शासनादेश जारी किया था। कश्यप समाज की सभी जाति इसमें शामिल हैं। शासनादेश होने के बाद भी जिला प्रशासन कश्यप समाज के लोगों को सर्टिफिकेट जारी नहीं कर रहा है। प्रदर्शनकारियों में सुशील कश्यप, अर्जुन कश्यप, रवित कश्यप, डॉ मुनेश कश्यप, रामधन सिंह, सतेंद्र कश्यप, चंद्रपाल, तिलकराम, पवन, योगेंद्र, तिलकराम, मलखा, विक्की कुमार, इंद्रपाल आदि शामिल रहे।
सौभाग्य योजना को विभाग के आज कैंप
मुजफ्फरनगर। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना में नि:शुल्क कनेक्शन दिए जाएंगे। 17 दिसंबर को जिले के गांवों शिविर लगेंगे। सौभाग्य योजना में जिन गांवों में विद्युत संयोजन के कैंप लगेंगे उनमें परासौली, जौला, हुसैनपुर कलां, गढी सखावत, मंदवाडा, फुगाना, खोकनी, सिकंदरपुर, लाडपुर, पमनावली, तुलसीपुर, सौरम, काकड़ा, भनवाडा, मंसूरपुर, हरसौली, मुथरा, अलीपुर कलां, बिरालसी, नंगला पिथोरा, बिहारगढ, मलपुरा, नैराना, बधाईकलां, दतियाना, धनसैनी, पलडी, मुंडभर, किनौनी, बामनहेडी, नसीरपुर, सिलाजुड्डी, खोकनी, ढांसरी, कासमपुर, भुम्मा, सिखेडा, नयागांव, तालडा, बिहारी, कासमपुर खोला, गढी, हाशमपुर, मेघा खामपुर, शाहदरा, तुगलकपुर, चानचक, सिंभालकी, घुमावटी शामिल हैं।
विज्ञापन

साहित्य श्री की उपाधि से
सम्मानित हुए ब्रजेश्वर
मुजफ्फरनगर। मलपुरा गांव के मूल निवासी फौजदारी के अधिवक्ता ब्रजेश्वर सिंह त्यागी को अंतरराष्ट्रीय हिंदी संस्थान इलाहाबाद ने साहित्य श्री की मानद उपाधि से अलंकृत कर सम्मानित किया है। वर्तमान में सरवट गेट उत्तरी में शहर में रह रहे त्यागी को उनके साथी और साहित्यकार बधाई दे रहे हैं। उनकी कृति यादों के प्राक्कथन, बया का घर, मन का श्रंगार, दिन अभी ढला नहीं कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।
सुरक्षा फोरम ने बिजली के रेट घटाने की मांग की
मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक ओम मार्किट में हुई। बैठक में प्रदेश सरकार से बढ़ी बिजली दरें कम करने की मांग की गई। संरक्षक रेवती नंदन प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील सिल्लो ने कहा कि बिजली की दरें बढ़ने से आम जनता परेशान है। इस अवसर पर संगठन से जुड़े निर्वाचित सभासदों विवेक चुग्घ, प्रेमी छाबडा, रानी सक्सेना और अमित गोयल बोबी का स्वागत किया गया। राजकुमार रहेजा, नितिन जैन, श्रीमोहन तायल, मनोज जैन, ब्रिजेश दीक्षित, संजय गोयल, कपिल मित्तल, संजय मित्तल, अमित धीमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें