फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पालन से ग्रामीण नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पावटी खुर्द में धार्मिक स्थल के निकट तालाब में पहली बार मछली पालन का ठेका छोड़े जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आवंटन को निरस्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के खसरा नंबर 149 में तालाब स्थित है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तालाब पर पहले कभी मत्स्य पालन नहीं हुआ है। इस तालाब के आसपास अधिकांश हिंदू धर्म के लोग निवास करते हैं। तालाब के पास शिव मंदिर, पश्चिम में भूमिया खेड़ा, प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल संचालित है। आरोप है कि प्रधान पुत्र ने अपने नौकर के नाम मछली पालन का ठेका विभाग से साज कर छुड़वा दिया है। जिससे ग्रामीणों आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पक्षियों द्वारा तालाब से मछलियां तालाब से उठाकर लोगों के घरों, मंदिर और स्कूल में डाल दी जाती है। जिससे अक्सर बदबू फैलने से ग्रामीणों का रहना दुभर हो गया है। राजवीर त्यागी, अनोज त्यागी, दुष्यंत त्यागी, मांगेराम त्यागी, मदन पाल सिंह आदि ने सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर तालाब में मछली पालन का आवंटन निरस्त कराने की गुहार लगाई है।

किसान से अभद्रता का आरोप
चरथावल। कुटेसरा स्थित बैंक के फील्ड ऑफिसर पर कसौली गांव के मौ. अली ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर 25 हजार रुपये किस्त का जबरन सालाना बीमा कराने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि बीमा नहीं कराने पर पीड़ित किसान के साथ अभद्रता की गई। पीड़ित किसान ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दो जिला बदर के आरोपी गिरफ्तार
चरथावल। थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में गुंडा एक्ट के आरोप में प्रशासन द्वारा जिला बदर किए गए मुस्तफा पुत्र इलियास निवासी कुल्हेड़ी और सद्दाम निवासी चौकड़ा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें